Monday, 20 November 2017

माँ पद्मावती का जौहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग विवाह

चित्तौड़गढ़ दुर्ग विवाह         
माँ पद्मावती का जौहर

जब किले में रसद सामग्री समाप्त हो गई, चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के रावल रतनसिंह सभी मनसबदारों और सेनापति सरदारों से मन्त्रणा कर के इस नतीजे पर पहूँचे कि....
           धोखा तो हमारे साथ हो चुका है हमने वही भूल की जो हमारे पूर्वज करते रहे परंतु धर्म यही कहता है कि अतिथि देवो भव ओर शत्रु ने हमारी पीठ मे छूरा घोंपा है हम ने धर्म की रक्षा की धर्म हमारी रक्षा करेगा...
             सबसे बड़ी बात कि हमारी सारी योजनाए निष्फल होती  जा रही है,  क्योंकि कोई भी सेना बिना भोजन के युद्ध लड़ना तो दूर ज़िन्दा भी नही रह सकती...

             हमने बहुत प्रयास कर लिए की युद्ध ना हो एक राजपूत स्त्री को विधर्मी देखे यह असहनीय  कृत्य भी हम सहन  कर चुके है परंतु विधि का कुछ और ही विधान है जो हमारा मूल धर्म भी, ह़ैे शायद भवानी रक्त पान करना चाहती है....

         चित्तोड़ दुर्ग का कोमार्य भंग होने का समय आ गया है।।

रतन सिंह के मुख को निहार रही थी समस्त सेना ओर कुछ अद्भूत सुनने की अभिलाषा हो रही थी!

           रावल ने कहा- हम परम सौभाग्यशाली है जो -#दुर्ग के विवाह का अवसर महादेव ने हमें दिया है ।  इसे रक्त के लाल रंग ओर जौहर की गुलाल से सुसज्जित करने की तैयारी हो और महाकाल के स्वागत मे नरमुंड की माला अर्पित करने का अवसर ना चुके कोई सेनानी...
हमें अब अपनी रजपूती को लाज्जित नहीं करना...!!!

            प्रात: किले के द्वार खोल दिये जाये, और अपने आराध्य का स्वागत केशरिया बाना पहन कर करे जौहर कुंड को सजाया जाये महाकाल के प्रसाधन में रूपवातियों के देह की दिव्य भस्म  गुलाल तेैयार की जाये..
              इतना सुनते ही मर्दाना सरदारो के आभा मंड़ल पर दिव्य तेज बिखर गया, और जनाना सरदार अपने दिव्य जौहर की कल्पना में आत्म विभोर  हो उठे। बात रनिवास तक पहुँची पूरे दुर्ग मे एक दिव्य वातावारण बन गया हर एक वीर ओर वीरांगना हर्ष  और उल्लास से भरपूर हर हर महादेव के नारे लगाने  लगे, मानो इसी दिन का इंतजार कर रहे हो..

   हर कोई महादेव का वरण करने को वंदन करने को आतुर था!

           बादल बोल उठा मैंने तो पहले ही कहा था , ये -तुर्क विश्वास के लायक नहीं  परंतु मेरी किसी ने नहीं मानी राजपूत वीरों की भुजायें फड़कने  लगी ओर नेत्रों मे शत्रु के चित्र उतर आये!

            मानो विवाह की तैयारियों में डूब गया किला,किले को सजाने में लग गए समस्त किलेवासी कहीं आने वाले के दीदार में कोई कमी ना रह जाये, मेरे महाकाल आने वाले है...!!!
इतना व्यस्त तो दुर्ग राजतिलक के समय भी नही रहा होगा और इतनी ख़ुशी तो राजकुमार के जन्म पर भी नहीं थी ...
वाह! कितना सुन्दर दिख रहा है दुर्ग,इसका विवाह जो है लो मुहूर्त भी निकल आया -जौहर का ब्रह्म मुहूर्त..

राजपूत अपनी तलवारों बरछो, भालों को चमकाने में और केशरिया बाना  बांधने में..
तो क्षत्राणियां अपने अपने संदुको से विवाह के लाल, हरे जोड़े निकाल कर एक दूसरे को दिखाती हुई पूछ रही थी मुझ पर ये कैसा रहेगा? ननदें अपनी भाभीयों को सजाने में तो भाभीयाँ अपनी ननदों को संवारने में व्यस्त हो गई, रखडी़, गोरबंद, झूमका, बिन्दी, नथनी, टीका, पायजेब, चुडी़ ,कंगन, बिछुडी़, बाजूबंद, हार, और मंगलसूत्र सजने लगे...

           हर  स्त्री को इतना सजने की ललक को फेरों के समय भी नहीं थी उस दिन भी किसी के लिये सजना था ओर आज भी लेकिन उस दिन पीहर से बिछड़ने का गम था आज तो बस मिलन ही मिलन है...

            पूरे किले मे एक अभूतपूर्व महोत्सव की तैयारियां हो रही थी मानो ये अवसर बड़ी मुश्किल से मिला हो ओर चेहरो की रौनक ऐसी कि कल बारात में जाने की उत्सुकता हो!

           कुंड पर चन्दन की लकड़ियाँ नारियल, देशी घी, और पूजन की सामग्री इकट्ठी की गई गंगा जल के कलश, और तुलसी पत्र की  व्यवस्था सुनिश्चित की गई, राज पुरोहित ने रनिवास में ख़बर भेजी की जौहर सूर्य की पहली किरण के दर्शन करने उपरांत शुरू हो जायेगा।

      और अग्रिम और अंतिम पंक्ति महारानी सुनिश्चित करे!!!

जैसे युद्ध में हरावल में रहने की होड़ रहती है जोहर में भी प्रथम पंक्ति में रहने की और महारानी के साथ रहने की होड़ मच गई!

ढ़ोल, नंगाड़े,शाहनाइयाँ और मृदंग बजने लगे, हाथी , घोडे़ और सवार सजने लगे, परंतु सबसे ज्यादा उत्साह तो औरतों में था!

            सुबह होने वाली थी ब्रह्म मुहूर्त ना चुक जाये सभी सती स्त्रियों ने अंतिम बार अपने सुहाग के दर्शन किए महारानी- पदमावती ने रावल के चरणों का वन्दन किया-- और  फिर मुड़ कर नही देखा रतन सिंह कुछ कहना चाहते थे परंतु --भवानी के मुख का तेज देख उनका मुँह ना खुल पाया-- आज -रानी पद्मिनी उनको अपनी पत्नी नही महाकाली सी प्रतीत हो रही थी, हो भी क्यों ना? महाकाल की भस्म बनने जो जा रही हैे उनमें विलीन होने जा रही है!
           जौहर स्थल पर स्वस्थी वाचन शुरू हुआ पुरोहितों की टोली ने  वैदिक मंत्रो से पूजन शुरू करवाया और मुख मे़ तुलसी पत्र, गंगा जल, हाथ में नारियल पकड़कर सूर्य की ओर मुख करके प्रथम  पंक्ति महारानी " पदमावती" के साथ तैयार थी मोक्ष के मार्ग पर बढ़ने को तैयार थी !
           सनातन धर्म की हिन्दू धर्म की अस्मिता और रघु कुल की आन  शान की रक्षा करने को, सनातन धर्म के लिये स्वयं की अाहुती देने को अग्नि मंत्रोचार के साथ प्रज्वलित कर  दी गई और उसमें नारियल, घी डाल दिया गया अग्नि की  लपटे भगवा  रंग की मानो सूर्य का अरूणोदय स्वरूप अस्ताचल में जाने को आतुर हो और अंधकार मेवाड़ को अपनी आगोश  में लेने का अन्देशा देता हो, वैदिक मंत्र सुन प्रथम पंक्ति की क्षत्राणियाँ कूद पडी अग्नि में क्षण भर मे स्वाहा...हो गई अग्नि सी पावन अग्नि में मिल गई

           अग्नि और घृत का मिलन देह को क्षण भर में ही भस्म बना रही था देखते ही देखते एक कुंड मे 16000 क्षत्राणियाँ भस्म बन गई और पूरे दुर्ग पर एक दिव्य सुगन्ध फैल गई जो पूर्व में कभी किसी ने महसूस नहीं की थी!

            उनके मुख पर इतना तेज था की अग्नि भी मंद पड़ जाये,पुरोहित के स्वाहा के साथ ही सभी देवियों ने  अपने तन की अाहुतियाँ दे दी!
            अभी विवाह की एक रस्म बाकी थी दुर्ग पर फैली दिव्य सुगंध ने सभी रजपूतों को कसुमापान करने पर मजबुर कर दिया,,,, भस्म तैयार थी अब महाकाल के स्वागत की बारी थी ....

           अपनी 80 साल की माँ ओर 19 साल की पत्नी के जौहर की तैयारी कर रहे -#बादल  के नेत्रों में मानो जल सुख गया जब तक बादल की माँ तैयार हो जौहर कुंड पर आ गई, बादल के सामने पतराय आंखो से देखकर सोचने  लगी कभी सुख नहीं मिला मेरे बेटे को 3साल की उम्र मे पिता चल  बसे अब 3-4 साल के अपने ही बच्चों  को अपने हाथों कैसे मारेगा?इतने में माँ और पत्नी अग्नि में प्रवेश कर गई! उसके सामने उसका स्वाहा हो गया!

           फिर 4 साल की मिनाल को फेकने लगा उसने अपने बाबोसा का कुर्ता पकड़ लिया और बोलने लगी की अब लड़ाई नही करुँगी आप कहोगे वो करुँगी कीरान को भी नही मारूंगी मुझे मत मारो इतने में  हाथ छुड़ा लिया और एक चीख के साथ...
और मासुम 3 साल का किरानं जो सब समझ चुका था मासुम निगाहों से अपने बाप को देख कर बोला बाबोसा मे बडा़ हो कर आप के साथ इन तुर्को को मारूँगा मैं तो आदमी हूँ, बादल ने उसे भी  धक्का दे दिया!
तब तक सारा जौहर सम्पूर्ण हो चुका था और रजपूतों के लिये खो ने को कुछ नहीं बचा था!

           राजपूती वीरों ने तलवारों से अपने हाथों को ओर घोड़े से पीठ को बांध लिया था हर हर महादेव के जयकारों के साथ
केशरिया बाना पहन कर कसुमापान कर वीर कूद पडे़ समरांगण मे एक एक ने 100-100 को मारा परंतु संख्या मे तुर्क ज्यादा थे!
फिर चढ़ाने लगे नरमुंडो के हार और लाल रक्त से महाकाल के स्वागत मे पूरे द्वार को रंग दिया 30000 नर मुंडो से स्वागत किया अपने आराध्य का और दुर्ग का विवाह सम्पन्न हुआ महाकाल के स्वागत में यही तो होता है ;भस्म रक्त, नरमुंड और बाजों में कुत्तों का सियारों का विलाप मूर्त लाशों को काल भैरव के कुत्ते खूब आनन्द से खा  रहे थे..
दुर्ग अब कुँवारा नहीं रहा आज उसका विवाह हो गया ऐसे ही होता है ; दुर्ग का विवाह

अब ये कौन कह रहा है कि द्वार खिलजी के स्वागत मे खोले गए......????
              हा हा हा हा हा उसे कौन समझाये ... नादान जो ठहरा .....

           खिलजी को यह महसूस हो गया की चित्तौड़ ने उसके लिये नहीं किसी और के स्वागत में द्वार खोला है वो ठगा सा दुर्ग के दृश्य को निहारने लगा और सोचने लगा ये इंसान नहीं हो सकते, ये तो दिव्य लोक के देवता हैं!

           उसे मन में ग्लानि हो उससे पहले एक विचार आया की ये मेरी वजह से नहीं किसी और के लिए था!
        मैं गुरूर करने लायक भी नहीं, लौट गया नमन कर चित्तौड़ को..।।

           खिलजी ने चित्तौड़ में प्रवेश किया परंतु उसके स्वागत मे कुत्ते भी नहीं आये क्योंकि वो महाभोज  का आनन्द ले रहे थे फिर दुर्ग का ऐसा अद्भूत नजारा देख दुर्ग में एक रात भी नहीं गुजार पाया।

जो दृढ़ राखे धर्म को तिही राखे करतार
                                 जय महाकाल
                                 जय भवानी
                                हर हर महादेव...                            

हिन्दू शास्त्र में ईश्वर पूजा के विधान

हिन्दू शास्त्र में ईश्वर पूजा के विधान
हमारे हिन्दू शास्त्र में ईश्वर पूजा के कुछ खास विधान
दिए गए हैं. पथ पूजा तो सब करते हैं परन्तु यदि इन
नियमों को ध्यान में रखा जाये तो उसी पूजा पथ
का हम अत्यधिक फल प्राप्त कर सकते हैं.वे नियम कुछ
इस प्रकार हैं.
1 सूर्य, गणेश,दुर्गा,शिव एवं विष्णु ये पांच देव कहलाते
हैं. इनकी पूजा सभी कार्यों में गृहस्थ आश्रम में नित्य
होनी चाहिए. इससे धन,लक्ष्मी और सुख प्राप्त
होता है.
2 गणेश जी और
भैरवजी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए.
3 दुर्गा जी को दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए.
4 सूर्य देव को शंख के जल से अर्घ्य नहीं देना चाहिए.
5 तुलसी का पत्ता बिना स्नान किये
नहीं तोडना चाहिए. जो लोग बिना स्नान किये
तोड़ते हैं,उनके तुलसी पत्रों को भगवान स्वीकार
नहीं करते हैं.
6 रविवार,एकादशी,द
्वादशी ,संक्रान्ति तथा संध्या काल में
तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए
7 दूर्वा( एक प्रकार की घास) रविवार
को नहीं तोड़नी चाहिए.
8 केतकी का फूल शंकर जी को नहीं चढ़ाना चाहिए.
९ कमल का फूल पाँच रात्रि तक उसमें जल छिड़क कर
चढ़ा सकते हैं.
10 बिल्व पत्र दस रात्रि तक जल छिड़क कर चढ़ा सकते
हैं.
11 तुलसी की पत्ती को ग्यारह रात्रि तक जल छिड़क
कर चढ़ा सकते हैं.
12 हाथों में रख कर हाथों से फूल
नहीं चढ़ाना चाहिए.
13 तांबे के पात्र में चंदन नहीं रखना चाहिए.
14 दीपक से दीपक नहीं जलाना चाहिए जो दीपक से
दीपक जलते हैं वो रोगी होते हैं.
15 पतला चंदन देवताओं को नहीं चढ़ाना चाहिए.
16 प्रतिदिन की पूजा में मनोकामना की सफलता के
लिए दक्षिणा अवश्य चढ़ानी चाहिए. दक्षिणा में
अपने दोष,दुर्गुणों को छोड़ने का संकल्प लें, अवश्य
सफलता मिलेगी और मनोकामना पूर्ण होगी.
17 चर्मपात्र या प्लास्टिक पात्र में गंगाजल
नहीं रखना चाहिए.
18 स्त्रियों और शूद्रों को शंख नहीं बजाना चाहिए
यदि वे बजाते हैं तो लक्ष्मी वहां से चली जाती है.
19 देवी देवताओं का पूजन दिन में पांच बार
करना चाहिए. सुबह 5 से 6 बजे तक ब्रह्म बेला में प्रथम
पूजन और आरती होनी चाहिए. प्रात:9 से 10 बजे तक
दिवितीय पूजन और आरती होनी चाहिए,मध्याह्र में
तीसरा पूजन और आरती,फिर शयन करा देना चाहिए
शाम को चार से पांच बजे तक चौथा पूजन और
आरती होना चाहिए,रात्रि में 8 से 9 बजे तक
पाँचवाँ पूजन और आरती,फिर शयन करा देना चाहिए.
20 आरती करने वालों को प्रथम चरणों की चार
बार,नाभि की दो बार और मुख की एक या तीन बार
और समस्त अंगों की सात बार आरती करनी चाहिए
21 पूजा हमेशा पूर्व या उतर की ओर मुँह करके
करनी चाहिए, हो सके तो सुबह 6 से 8 बजे के बीच में
करें
22 पूजा जमीन पर ऊनी आसन पर बैठकर
ही करनी चाहिए, पूजागृह में सुबह एवं शाम
को दीपक,एक घी का और एक तेल का रखें.
23 पूजा अर्चना होने के बाद उसी जगह पर खड़े होकर
3 परिक्रमाएँ करें.
24 पूजाघर में मूर्तियाँ 1 ,3 , 5 , 7 , 9 ,11 इंच तक
की होनी चाहिए, इससे बड़ी नहीं तथा खड़े हुए गणेश
जी,सरस्वतीजी ,लक्ष्मीजी, की मूर्तियाँ घर में
नहीं होनी चाहिए.
25 गणेश या देवी की प्रतिमा तीन तीन, शिवलिंग
दो,शालिग्राम दो,सूर्य प्रतिमा दो,गोमती चक्र
दो की संख्या में कदापि न रखें.अपने मंदिर में सिर्फ
प्रतिष्ठित मूर्ति ही रखें उपहार,काँच, लकड़ी एवं
फायबर की मूर्तियां न रखें एवं खण्डित,
जलीकटी फोटो और टूटा काँच तुरंत हटा दें, यह
अमंगलकारक है एवं इनसे विपतियों का आगमन होता है.
26 मंदिर के ऊपर भगवान के वस्त्र, पुस्तकें एवं आभूषण
आदि भी न रखें मंदिर में पर्दा अति आवश्यक है अपने
पूज्य माता --पिता तथा पित्रों का फोटो मंदिर में
कदापि न रखें,उन्हें घर के नैऋत्य कोण में स्थापित करें .
27 विष्णु की चार, गणेश की तीन,सूर्य की सात,
दुर्गा की एक एवं शिव की आधी परिक्रमा कर सकते हैं
28 प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में कलश स्थापित
करना चाहिए कलश जल से पूर्ण, श्रीफल से युक्त
विधिपूर्वक स्थापित करें यदि आपके घर में श्रीफल
कलश उग जाता है तो वहाँ सुख एवं समृद्धि के साथ
स्वयं लक्ष्मी जी नारायण के साथ निवास करती हैं
तुलसी का पूजन भी आवश्यक है
29 मकड़ी के जाले एवं दीमक से घर को सर्वदा बचावें
अन्यथा घर में भयंकर हानि हो सकती है
30 घर में झाड़ू कभी खड़ा कर के न रखें झाड़ू लांघना,
पाँवसे कुचलना भी दरिद्रता को निमंत्रण देना है
दो झाड़ू को भी एक ही स्थान में न रखें इससे शत्रु बढ़ते
हैं
31 घर में किसी परिस्थिति में जूठे बर्तन न रखें.
क्योंकि शास्त्र कहते हैं कि रात में लक्ष्मीजी घर
का निरीक्षण करती हैं यदि जूठे बर्तन रखने
ही हो तो किसी बड़े बर्तन में उन बर्तनों को रख कर
उनमें पानी भर दें और ऊपर से ढक दें तो दोष निवारण
हो जायेगा
32 कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा घर में नित्य अवश्य
जलाना चाहिए,जिससे वातावरण अधिकाधिक शुद्ध
हो: वातावरण में धनात्मक ऊर्जा बढ़े.
33 घर में नित्य घी का दीपक जलावें और सुखी रहें
34 घर में नित्य गोमूत्र युक्त जल से पोंछा लगाने से घर
में वास्तुदोष समाप्त होते हैं तथा दुरात्माएँ
हावी नहीं होती हैं
35 सेंधा नमक घर में रखने से सुख श्री(लक्ष्मी)
की वृद्धि होती है
36 रोज पीपल वृक्ष के स्पर्श से शरीर में रोग
प्रतिरोधकता में वृद्धि होती है
37 साबुत धनिया,हल्दी की पांच गांठें,11 कमलगट्टे
तथा साबुत नमक एक थैली में रख कर तिजोरी में रखने
से बरकत होती है श्री (लक्ष्मी) व समृद्धि बढ़ती है.
38 दक्षिणावर्त शंख जिस घर में होता है,उसमे
साक्षात लक्ष्मी एवं शांति का वास होता है
वहाँ मंगल ही मंगल होते हैं पूजा स्थान पर दो शंख
नहीं होने चाहिएँ.
39 घर में यदा कदा केसर के छींटे देते रहने से
वहां धनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है पतला घोल
बनाकर आम्र पत्र अथवा पान के पते की सहायता से
केसर के छींटे लगाने चाहिएँ.
40 एक मोती शंख,पाँच गोमती चक्र, तीन हकीक
पत्थर,एक ताम्र सिक्का व थोड़ी सी नागकेसर एक
थैली में भरकर घर में रखें श्री (लक्ष्मी)
की वृद्धि होगी.
41 आचमन करके जूठे हाथ सिर के पृष्ठ भाग में
कदापि न पोंछें,इस भाग में अत्यंत महत्वपूर्ण कोशिकाएँ
होती हैं.
42 घर में पूजा पाठ व मांगलिक पर्व में सिर पर टोपी व
पगड़ी पहननी चाहिए,रुमाल विशेष कर सफेद रुमाल शुभ
नहीं माना जाता है

Wednesday, 8 November 2017

नोटबंदी की 101 उपलब्धियां

नोटबंदी की 101 उपलब्धियां :-

01- नोटबंदी के बाद 16.6 खरब नोट सिस्टम में वापस आ गए। 16 हजार करोड़
रुपये को छोड़कर सभी कैश बैंक में जमा हो जाने से बिना हिसाब वाले पैसों
का पता चला।
02- अधिकतर कैश के बैंकिंग सिस्टम आने से इस पैसे को कानूनी दर्जा मिला
और नोटबंदी अवैध धन रखने वालों के खिलाफ एक्शन लेने का एक जरिया बना है।
03- कासा यानी चालू खाता, बचत खाता जमाओं में कम से कम 2.50-3.00 प्रतिशत
की वृद्धि हुई।
04- मुद्रा बाजार की ब्याज दरों में गिरावट हुई और म्युचुअल फंडों के साथ
बीमा क्षेत्र में धन का प्रवाह बढ़ा।
05- आयकर विभाग ने संदिग्ध लेन-देन को लेकर 517 नोटिस जारी किए थे, जिसके
बाद 1833 करोड़ रुपये की 541 संपत्तियां जब्त की गई।
06- नोटबंदी के बाद 17.73 लाख संदिग्‍ध मामलों की पहचान की गई, जिनमें
3.68 लाख करोड़ रुपये की हेरा-फेरी हुई है।
07- आयकर विभाग द्वारा 9 नवंबर 2016 से लेकर मार्च 2017 के बीच चलाए गए
करीब 900 सर्च अभियान में 900 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई।
08- नोटबंदी के बाद पता लगा कि 1 लाख 48,165 लोगों ने ही लगभग 4 लाख
92,207 करोड़ रुपये जमा किए। यानी भारत की 0.00011% जनसंख्या ने ही देश
में उपलब्ध कुल कैश का लगभग 33 प्रतिशत जमा किया।
09- नोटबंदी के बाद 961 करोड़ रुपये की ऐसी प्रॉपर्टी का पता चला है
जिसका कभी खुलासा ही नहीं किया गया था।
10- नोटबंदी के बाद तीन लाख से अधिक शेल यानी मुखौटा कंपनियों का पता
लगाया जा सका है, जिनपर कार्रवाई की जा रही है।
11- सरकार ने 2.24 लाख कंपनियों को बंद कर दिया। ये कंपनिया सरकार की
अनुमति के बिना अपने ऐसेट्स को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकती हैं।
12- नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत
21,000 लोगों ने 4,900 करोड़ रुपये मूल्य के कालेधन की घोषणा की।

13- नोटबंदी के दौरान 35 हजार संदिग्ध फर्जी कंपनियों ने 17 हजार करोड़
डिपॉजिट किए, जो सरकार की नजर में आ गए।
14- बैंकों ने 35 हजार कंपनियों और 58 हजार बैंक खातों की जानकारी वित्त
मंत्रालय को दी, जिसके बाद इन पर एक्शन लिया गया।
15- नोटबंदी के बाद एक कंपनी के 2,134 बैंक खातों के बारे में पता चला।
इन कंपनियों के खातों में 10,200 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, जो पकड़े
गए।
16- नोटबंदी के बाद तीन से चार खरब डॉलर के ट्रांजैक्शन्स संदिग्ध लग रहे
हैं, इसके लिए 1.8 लाख नोटिस भेजे गए हैं और इन पर कार्रवाई होने ही वाली
है।
17- नोटबंदी के बाद फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर्स का भी पता लगा। इसके
तहत पिछले तीन वित्तीय वर्षों से वित्तीय विवरण न भरने वाले 3.09 लाख
कंपनी बोर्ड डायरेक्टर्स को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
18- नोटबंदी के बाद पता लगा कि 3000 डायरेक्टर्स 20 से ज्यादा कंपनियों
के बोर्ड डायरेक्टर थे, जो कानूनी सीमा से ज्यादा है।
19- नोटबंदी के बाद कैश डीलिंग से लोग बच रहे हैं और लेन-देन में
पारदर्शिता आई है।
20- नोटबंदी के बाद तीन लाख करोड़ से अधिक रकम बैंकों में जमा कराई गई।
21- नोटबंदी के बाद 23.22 लाख बैंक खातों में लगभग 3.68 लाख करोड़ रुपये
के संदिग्ध कैश जमा हुए, जिसका पता सरकार को लग गया।
22- 17.73 लाख संदिग्ध पैन कार्ड धारकों का पता चला।
23- बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 4.7 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन की
जानकारी इकट्ठा की।
24- जांच, जब्ती और छापों में 29,213 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला।
25- नोटबंदी के बाद 813 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली गई है।
26– नोटबंदी के बाद 400 से अधिक बेनामी लेन-देन की पहचान हुई और 29 हजार
200 करोड़ से अधिक अघोषित आय का पता चला।
27- नोटबंदी के बाद से सोने की स्मगलिंग में बड़ी गिरावट आई, क्योंकि
मार्केट में कम पूंजी थी और निगरानी सख्त हुई।

28- नोटबंदी के बाद भारत एक लेस कैश सोसाइटी की दिशा में डिजिटल
ट्रांजेक्शन्स 300 प्रतिशत तक बढ़े।
29- कैशलेस लेन-देन लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ हर लेन-देन
से काले धन को हटाते हुए क्लीन इकोनॉमी बनाने में भी मददगार साबित हुआ
है।
30- चलन में रहने वाली नकदी में भारी गिरावट हुई और कैश 17.77 लाख करोड़
रुपये से कम होकर 4 अगस्त 2017 को 14.75 लाख करोड़ पर आ गया। यानी अब महज
83 प्रतिशत ही प्रभावी नकदी है।
31- लेस कैश व्यवस्था से वस्तु एवं सेवाएं तो सस्ती हुई ही, साथ ही साथ
आवास, शिक्षा, चिकित्सा उपचार आदि की लागत भी कम हुई है।
32– नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन काफी तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2016 में
87 करोड़ डिजिटल लेन-देन हुए थे, जबकि 2017 में यह संख्या 138 करोड़ हो
गई यानी 58 प्रतिशत की वृद्धि।
33- वर्ष 2017-18 में डिजिटल लेनदेन में 80 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती
है। यह रकम कुल मिलाकर 1800 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
34- अक्टूबर 2016 में 15.11 लाख की तुलना में अगस्त 2017 में कार्ड उपयोग
वाली पीओएस मशीनों की संख्या बढ़कर 28.82 लाख हो गई।
35- नोटबंदी से पहले भारत में पहले कुल 15.11 लाख पीओएस मशीनें थीं,
लेकिन पिछले 1 वर्ष में 13 लाख से अधिक पीओएस मशीनें जोड़ी गई हैं।
36- पीओएस मशीनों पर डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन्स की संख्या अगस्त 2016 के
13.05 करोड़ से बढ़कर अगस्त 2017 में 26.55 करोड़ हो गई।
37– पीओएस मशीनों पर डेबिट कार्ड के द्वारा अगस्त 2016 में 18,370 करोड़
रुपये के ट्रांजैक्शन्स हुए थे, जबकि अगस्त 2017 में यह 35,413 करोड़
रुपये हो गए।
38- अगस्त 2016 में 26,849 करोड़ रुपये के आईएमपीएस ट्रांजैक्शन्स हुए
थे, जो अगस्त 2017 में बढ़कर 65,149 करोड़ रुपये हो गए।
39- मोबाइल वॉलेट के द्वारा ट्रांजेक्शन्स अगस्त 2016 में 7.07 करोड़ से
3 गुना बढ़कर अगस्त 2017 में 22.54 करोड़ हो गए।
40- मोबाइल वॉलेट के द्वारा अगस्त 2016 में 3,074 करोड़ रुपये के
ट्रांजेक्शन्स हुए थे, जबकि अगस्त 2017 में 7,262 करोड़ रुपये के
ट्रांजेक्शन्स हुए।
41- मोबाइल वॉलेट से लेन-देन की संख्या में हर साल 94 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हुई है, जो 2022 तक 126 प्रतिशत सलाना दर से बढ़ते हुए 32,000 अरब रुपये
पर पहुंच जाएगा।
42- नोटबंदी के बाद यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) और सरकार की तरफ से
लाए गए BHIM मोबाइल ऐप का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। UPI-BHIM से
नवंबर 2016 में 0.1 लाख, अक्टूबर 2017 तक 23.36 लाख रुपये रोजाना लेन-देन
होता है।
43- ई-टोल पेमेंट में बड़ा उछाल। जनवरी 2016 में यह आंकड़ा 88 करोड़ से
बढ़कर अगस्त 2017 में यह आंकड़ा 275 करोड़ रुपये हो गया।
44- नोटबंदी के बाद क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में भी 40 प्रतिशत से अधिक
की बढ़त हुई है।
45- ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न भरने में 2016-17 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न
की ई-फाइलिंग में करीब 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
46- ई-कॉमर्स के लिए Rupay का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स पर
किए जाने वाला खर्च भी दोगुना से अधिक बढ़ा है।

47- नोटबंदी के चलते आतंकवादियों और नक्सलवादियों की कमर टूट गई।
48- पत्थरबाजों को पैसे देने के लिए अलगाववादियों के पास धन की कमी हो गई।
49- पत्थरबाजी की घटनाएं पिछले वर्ष की तुलना में घटकर मात्र एक-चौथाई रह गईं।
50- पत्थरबाजी की घटनाएं (नवंबर 2015 – अक्टूबर 2016) 2683 से घटकर
(नवंबर 2016- जुलाई 2017) महज 639 ही रह गईं।
51- पत्थरबाजी में पहले 500 से 600 लोग होते थे, अब 20-25 की संख्या भी
नहीं होती है।
52- नोटबंदी के बाद नक्सली घटनाओं में 20% से ज्यादा की कमी आई।
53- अक्टूबर 2015 से नवंबर 2016 में 1071 नक्सली घटनाएं हुईं। वहीं 2016
के अक्टूबर से अब तक मात्र 831 रह गई।
54- नोटबंदी के बाद पता लगा कि पांच सौ के हर 10 लाख नोट में औसत 7 और
1000 के हर 10 लाख नोटों में औसत 19 नोट नकली थे।
55- 2016-17 में कुल 762 हजार जाली नोट पकड़े गए।
56- जाली नोट पकड़े जाने में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 20% की वृद्धि हुई।

नोटबंदी के बाद अलगाववादियों पर शिकंजा के लिए चित्र परिणाम

57- नोटबंदी के बाद टैक्स बेस बढ़ने से टैक्सेशन न्यायसंगत हो रहा है।
58- सरकार गरीबी उन्मूलन और घरों, सड़क, रेलवे, आदि जैसे
इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए और अधिक संसाधनों का इस्तेमाल कर पा
रही है।
59- टैक्सपेयर्स की संख्या में 26.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2015-16 में
66.53 लाख थी, जो 2016-17 में बढ़कर 84.21 लाख हो गई।
60- ई-रिटर्न की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। 2016-17 में 2.35 करोड़
से बढ़कर 2017-18 में 3.01 करोड़ हो गई।
61- नोटबंदी के बाद 4 लाख 73 हजार से अधिक संदिग्ध लेन-देन का पता चला।
62- नोटबंदी के बाद 56 लाख से अधिक नए करदाता जुड़े।
63- पर्सनल इनकम टैक्स के एडवांस्‍ड टैक्स कलेक्शन में पिछले साल के
मुकाबले 41.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
64- निजी आयकर का अग्रिम संग्रह पिछले वर्ष की तुलना में 41.79 % बढ़ा।
65- नोटबंदी के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में आयकर संग्रह में रिकॉर्ड
वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2016-17 में नागालैंड में आयकर संग्रह में
करीब 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
66- 04 अगस्त तक लोगों के पास 14,75,400 करोड़ रुपये की करेंसी सर्कुलेशन
में थे। जो वार्षिक आधार पर 1,89,200 करोड़ रुपये की कमी दिखाती है।
67- 6 लाख करोड़ रुपये के हाई वैल्यू नोट्स प्रभावी रूप से कम हुए, जो इस
समय सर्कुलेशन में आए नोटों का 50 प्रतिशत है।
68- नोटबंदी के कारण ‘कैश बब्बल’ यानी नकदी के ढेर से भारत बच गया।
69– नोटबंदी के निर्णय ने भारत को अमेरिका की 2008 जैसी महामंदी से बचाया।
70- चलनिधि यानी Liquidity की कमी से उत्पन्न हुई समस्या से मुक्ति मिली।

71- जीडीपी औसत नकदी में पिछले वर्ष नवंबर से पहले 11.3 प्रतिशत की तुलना
में 9.7 प्रतिशत हो गया है।
72- तीन से चार खरब डॉलर के ट्रांजैक्शन्स संदिग्ध लग रहे हैं, इसके लिए
1.8 लाख नोटिस भेजे गए हैं।
73- नोटबंदी के बाद अधिक से अधिक क्षेत्रों को संगठित किया जाना संभव हुआ।
74- संगठित किए जाने की वजह से गरीबों के लिए नौकरी के ज्यादा अवसर पैदा
हुए। फॉर्मल जॉब्स की संख्या बढ़ी।
75- नौकरियों के संगठित होने से देश ने स्वच्छ अर्थव्यवस्था की तरफ कदम बढ़ाया।
76- नोटबंदी के बाद मजदूरों के सारे अधिकार मिलने लगे हैं, सामाजिक
सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो गई है।
77- एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों का अब EPFO एवं ESIC में नामांकन हो चुका है।
78- सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए 1.3 करोड़
कर्मचारियों को ESIC में पंजीकरण किया गया है।
79- श्रमिकों को अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य
सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो गई हैं।
80- नोटबंदी से बिचौलियों का अंत हुआ और श्रमिकों को सीधा भुगतान होने लगा।
81- भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वेतन भुगतान कानून (पेमेंट ऑफ वेजेज
एक्ट) में ऐतिहासिक संशोधन किया गया।
82- वेतन सीधे बैंक खाते में डालने के लिए श्रमिकों के 50 लाख नए बैंक
खाते खोले गए।
83- टैक्स कंप्लायंस में भारी वृद्धि हुई जिससे देश की जनकल्याणकारी
योजनाओं पर खर्च करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई।
84- सरकार का राजस्व बढ़ा और जन कल्याण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक से
अधिक खर्च किया जा रहा है।
85- सागरमाला और भारतमाला जैसी परियोजनाओं को नोटबंदी के बाद अधिक धन
मुहैया कराया जा सका है।
86- नोटबंदी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक क्षमताओं के विकास
में तेजी आ पायी है।

87- नोटबंदी के वक्त सेंसेक्स करीब 25 हजार के आस-पास था। अब मुंबई स्टॉक
एक्सचेंज का शेयर सूचकांक करीब 33 हजार के इर्द-गिर्द है।
88- नोटबंदी के वक्त निफ्टी करीब आठ हजार अंकों के करीब थी, जो अब 10,500
के इर्द गिर्द है।
89- नोटबंदी के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बिकवाली घटी है। यानी
भारतीय अर्थव्यवस्था में एक स्थायित्व का भाव है।

90- नोटबंदी से EMI दरों में कमी से लेकर किफायती आवास तक, वित्तीय
साधनों में बचत बढ़ने से लेकर शहरी निकायों के राजस्व में वृद्धि हुई।
91– ऋण दरों में लगभग 100 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है।
92- ऋण चुकाने पर लगने वाला ब्याज घटा है और EMI कम हुई है।
93- नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट की कीमतें घटी। प्रधानमंत्री आवास योजना
के तहत ब्याज पर छूट मिली और रेट-कटस् के परिणामस्वरूप EMI भी घटी।
94– नोटबंदी के बाद देश भर के शहरी स्थानीय निकायों का राजस्व लगभग 3 गुना बढ़ा है।
95- उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के राजस्व में 4
गुना वृद्धि हुई है।
96- मध्य प्रदेश और गुजरात के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के राजस्व
में लगभग 5 गुना वृद्धि हुई है।
97- लोगों की कुल वित्तीय बचत यानी ग्रॉस फाइनेंसियल सेविंग्स जो 5
वर्षों से GNDI के लगभग 10% पर अटकी हुई थी, नोटबंदी के बाद 11.8% तक
पहुंच गई है।
98- 2016-17 में GNDI के डिपॉजिट्स, शेयर एंड डिबेंचर्स, बीमा फंड एवं
पेंशन और प्रोविडेंट फंड की कुल वित्तीय बचत 9% से बढ़कर 13.3% हो गई।
99– विकसित अर्थव्यवस्थाओं के हिसाब से ये पॉजिटिव ट्रेंड है, जिनमें
फाइनेंसियल एसेट्स में निवेश का हिस्सा ज्यादा है।
100- नोटबंदी के बाद लोगों के निवेश रेगुलेटेड मार्केट में आ रहे हैं,
जहां स्थिरता भी है और अच्छे रिटर्न की गारंटी भी है।
101– ऐसे एसेट्स जिनका प्रबंधन म्यूचुअल फंड द्वारा किया जाता है, वे
सितंबर 2017 के अंत तक 20.4 ट्रिलियन पर पहुंच गए हैं, जो अब तक का
उच्चतम स्तर है।