Showing posts with label गोपूजन की परम्परा के पीछे प्राणविज्ञान का रहस्य है ।. Show all posts
Showing posts with label गोपूजन की परम्परा के पीछे प्राणविज्ञान का रहस्य है ।. Show all posts

Wednesday, 8 February 2017

गोपूजन की परम्परा के पीछे प्राणविज्ञान का रहस्य है ।

गोपूजन की परम्परा के पीछे प्राणविज्ञान का रहस्य है । 

गोपूजन की परम्परा के पीछे प्राणविज्ञान का रहस्य है । कहा जाता है कि गाय में तैंतीस करोड देवी-देवता वास करते हैं । सामान्यत: हम देवता का अर्थ ईश्वर के रूपों अथवा अवतारों से लेते हैं किन्तु शास्त्र कुछ और ही बताते हैं । प्रकृति की शक्तियों को देवता कहा जाता है । हमारे अध्यवसायी ॠषियों ने सृष्टि में प्रवाहित जीवनदायी शक्तियों को सम्पूर्णता के साथ जाना । इस शक्ति को ही प्राण कहा जाता है । मूलत: सूर्य से प्राप्त यह महाप्राण सारी सृष्टि में विविधता से प्रवाहित होता है । उसके प्रवाह की गति, दिशा, लय व आवर्तन के भेदों का ॠषियों ने बडी सूक्ष्मता से अध्ययन किया । और इस आधार पर उन्होंने पाया कि ३३ कोटी प्रकार से प्राण प्रवाहित होता है या कहा जाय कि प्राण के तैंतीस कोटी प्रवाहित रूप हैं । इस प्रत्येक विशुद्ध प्रवाह को देवता कहा गया । सारी सृष्टि में विविध संमिश्रणों में यही प्राण विद्यमान है । सत्व, रज और तम, इस प्रकार इनके गुण भेद भी हैं । इस प्राण विज्ञान के अनुसार हमने पदार्थों के प्रयोग की विधियों का विकास किया । तुलसी, पीपल आदि में अधिक सत्व प्राण होने के कारण इनकी पवित्रता का उपयोग आध्यात्मिक रूप से किया गया । बिल्ली, तिल आदि के तम प्रधान प्राण संरचना के कारण ही इनके वर्जन की प्रथाओं का निर्माण हुआ । बिल्ली के राह काटने के कारण कार्य बाधा का शगुन-शास्त्र भी प्राण विज्ञान की ही देन है । प्राणविज्ञान के प्रति हमारे अज्ञान के कारण यह अंधविश्वास में परिणत हो गया है ।